Advertisement

करोना महामारी मैं दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए नईदुनिया द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने उमड़े लोग

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने से दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर नईदुनिया द्वारा नगर में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्म व सभी वर्ग के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संक्रमित मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया गया।
नगर के ऑडिटोरियम हॉल में नईदुनिया द्वारा सोमवार को आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीएन झा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रेमनगर विधायक प्रतिनिधि व गंगा ग्राम उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गोयल समेत भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र पांडेय, सिख समाज के सुरेंद्र सिंह बग्गा, मौलाना मुमताज, पंडित रामकृष्ण पांडेय एवं सिस्टर पुष्पा तिर्की मंचासीन थे।
आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नईदुनिया प्रतिनिधि नरेंद्र जैन अतिथियों का स्वागत किया। उसके उपरांत सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दिवंगत आत्माओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सर्व धर्म के लोगों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कोरोना काल में नईदुनिया द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना के कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी है। मानवता को इस संकट से उबारने के लिए ना सिर्फ करोड़ों आंखें नम हुई बल्कि करोड़ों हाथ ही उठे ऐसे में नई दुनिया परिवार ने विश्व कल्याण की भावना के साथ सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया है। जो प्रशंसनीय है। आप सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीएन झा एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष गोयल ने भी संकट की इस घड़ी में नईदुनिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सभी से कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी लोग मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें। नियमों का पालन करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। आपकी लापरवाही आपके और आपके आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आयोजन में इनकी रही सहभागिता

आयोजन में नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ,गोपाल सिंह विद्रोही ,जानू बग्गा सहित नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, उपाध्यक्ष किरण पटेल समेत युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुपम फिलिप, प्रेमजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह डीके के अलावा कांग्रेसी नेता रमेश दनौदिया, दुर्गाशंकर दीक्षित, राजू सिंह, ललित गोयल, चंदन सिंह विकास सिंह सोनू, मेहताब आलम, संदीप शर्मा, फिरोज खान, टुनटुन सिंह, मोहन गोयल, जयभगवान अग्रवाल, सतपाल तायल, विजय मिश्र, अंकुर अग्रवाल, जतिन तायल, रिंकू गोयल, राजकुमार रवि, सुखदेव सोनवानी, विजय रवि, पार्षद गंगा रवि, रविशंकर बउआ, जयप्रकाश यादव, भावना सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इनके अलावा महिला कांग्रेस की दीप्ति स्वाईं, छंदा श्री, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, रंजू चौबे, सोनिया सोढ़ी, गीता पुरी, गीता सुमन, सुषमा शर्मा, चंद्रावती, नीलिमा एक्का समेत भाजपा महिला मोर्चा की श्यामा पांडे, मोहिनी झा, ज्योति सिंह, लीना मांझी, एनएसयूआई के जाकेश राजवाड़े, विनय यादव, हिमांशु सिंह, दानिश खान, मिथिलेश राजवाड़े, रोहित कुर्रे, अनिल राजवाड़े, भाजपा के दीपेंद्र सिंह चौहान, राजकिशोर चौधरी, अनूप सिंहा, शितिकान्त स्वाईं, कृष्ण कुमार गोयल, सूरज सेठी, दुर्गा गुप्ता, अंशुल बजेठा, अविनिश सिंह, मनीष मिश्रा उपस्थित थे।

ट्रेड यूनियनों की सहभागिता,,,,

प्रार्थना सभा में बीएमएस यूनियन के सुजीत सिंह, राजेश सिंह, अक्षयवर यादव, सुदर्शन तिवारी, सरोज सिन्हा, सौरभ पांडेय, रनसाय, तपेश्वर, गोपाल यादव, ताराचंद शुक्ला, ओमप्रकाश, अमरेंद्र सिंह के अलावा एटक के अजय विश्वकर्मा, पंकज गर्ग, दीप सिंह, आशीष पांडेय, कृष्ण दुबे, केके सिंह, राजेश सिंह, हरगोविंद सिंह, चंदन पाठक, एचएमएस के देवेंद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, रामाशीश पाल, लखनलाल कुर्रे, प्रेमचंद सिंह, केबी सिंह, दीपक मैती, जाहिद, बिंदु गुप्ता, सीटू के ललन सोनी, डीएस सोढ़ी, जेपी पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश पटेल, बलभद्र सेन के अलावा इंटक के अमरजीत सिंह, सोमार साय, नंदकिशोर वर्मा, अर्जुन राम, राजेश्वर ने कार्यक्रम में सहभागिता दी।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जैन, दुर्गाशंकर दीक्षित तथा आभार प्रदर्शन युवा नेता अनुपम फिलिप में किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57