Advertisement

नवागढ़ भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल के दौरे को का मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन

नवागढ़ भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल के दौरे को का मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


बेमेतरा – नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल ने ग्राम नगपुरा, नवागांव कला, छीरहा, कठौतिया, उड़तला, मजगांव, बिरसिंघी, बैहरसरी, मोढ़े, सुखाताल, बिरमपुर, घोरेघाट, करमतरा में जनसंपर्क कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेतागण, युवागण, वरिष्ठजन, माताएं-बहनें व अन्य उपस्थित रहें। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह आतिशबाजी व माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने आभार व्यक्त करते हुए आशिर्वाद प्रदान करने व भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किया। भाजपा प्रत्याशी दयालदास ने कहा कि आप सब मेरे 15 साल के कार्यकाल से वाकिफ हैं और वर्तमान के कांग्रेस के 5 साल का कार्यकाल भी आप सब के सामने नहीं छिपा हैं। प्रदेश से लेकर हर विधानसभा स्तर तक भ्रष्टाचार चरम पर हैं, युवाओं के साथ बड़े पैमाने पर सीजीपीएससी व नौकरी घोटाले, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, विधानसभा में लगातार भ्रष्टाचार 5 साल के कार्यकाल में एक भी सड़क नहीं बनाया गया। वर्तमान के कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार जिस विभाग के मंत्री थे पीएचई मंत्री उस विभाग का 1भी जगह कार्य नहीं किया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गांव गांव तक जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल का कनेक्शन कराया गया, उसे भी इनके द्वारा गति नहीं दिया गया। लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधि, नशा खोरी, नवागढ़ में कोरेकस का काम, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब बिक्री, दाढ़ी क्षेत्र में जगह जगह जुआ का खेल, गुंडागर्दी, अशांतप्रिय वातावरण, बड़े बड़े नशों का काम जिससे क्षेत्र दूर दूर तक जानता भी नहीं था, वह सब इस 5 साल में देखने को मिला हैं। अब क्षेत्र में फिर से प्रवासी प्रत्याशी को कांग्रेस के तरफ से प्रत्याशी बनाया गया हैं और आप सब के सामने 5 साल का कार्यकाल स्पष्ट हैं। वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी पहले आरंग से विधायक बने फिर अहिवारा से विधायक बने उसके बाद नवागढ़ की ओर देख रहें हैं और उनको प्रत्याशी बनाया गया हैं। 5 साल का आरंग का स्थिति और 5 साल का अहिवारा का स्थिति वीडियोस के माध्यम से लोगों के सामने हैं और आप सब भाप सकते हैं कि आरंग और अहिवारा में जो व्यक्ति स्थाई नई रह सका वह नवागढ़ क्यों आ रहा हैं, उसकी स्थिति उस क्षेत्र में ठीक नहीं हैं। अब नवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता जनार्दन को फैसला करना हैं कि उनको क्षेत्रीय प्रत्याशी चाहिए या प्रवासी प्रत्याशी को 1 बार और जिताकर अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना हैं और हमेशा क्षेत्र में प्रवासियों को मौका देना हैं, यह सब आप सब के हाथ में हैं। साथ साथ 5 साल में क्षेत्र में बड़े बड़े हानिकारक उद्योग फैक्ट्रियां का प्रोजेक्ट का खेल, ग्राम घोरहा व क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधि व क्षेत्र में गुंडागर्दी, लूटपाट, दलाली सरकारी तंत्र पूर्ण से भ्रष्टाचार से व्याप्त एसडीएम, तहसील व जनपद का स्थिति क्षेत्र में जगत विदित हैं। किस पैमाने पर भ्रष्टाचारी किया गया, ट्रांसफर का खेल व नौकरियों में लेनदेन का खेल यह सब स्थिति परिस्थिति हैं। बिजली बिल व लोगों को बिजली के लिए कई चक्कर लगाने पड़े ट्रांसफरमर का रेट फिक्स कर उसमे भी भ्रष्टाचार किया गया। क्षेत्र में बिजली संकट बनी रहीं और कई प्रकार के अवैध गतिविधि का खेल खेला गया, लोगों को जबरदस्ती झूठे केस में फसाना आदि। बाकी निर्णय नवागढ़ के वरिष्ठजन, जनता जनार्दन, माताएं-बहनें और युवाओं को करना हैं अब फैसला उनका हैं और मुझे पूर्ण विश्वास हैं वह सही फैसला लेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47