Advertisement

मजदूर के रूप में नजर आए राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल के साथ काटी फसल

गरियाबंद – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों अपने अपने अलग अलग रूप को लेकर चर्चा में है। हाल में ही कुली के रूप में नजर आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी किसान मजदूर के रूप में फसल काटते नजर आए।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में
धान का मुद्दा काफी अहम हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को धान के मुद्दे और कर्ज माफी से ऐतिहासिक जीत मिली थी। ऐसे में फिर से कांग्रेस ने इस चुनाव में धान के मुद्दे पर हो फोकस हैं हाल में ही सीएम बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा की थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी भी किसानों के बीच नजर आए। बकायदा सिर के लाल गमछा बांधे, हाथ में हसिया लिए धान की फसल काटते दिखे इस दौरान उनके साथ भूपेश बघेल टीएस बाबा ताम्रध्वज साहू चरणदास मंहत भी फसल की कटाई करते दिखे, राहुल को अपने बीच पाकर किसान भी गदगद दिखे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय प्रवास में छत्तीसगढ़ में है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने चुनावी सभा और रैली कर रहे है। इसी बीच आज सुबह वे अपने दौरे के बीच वे फसल काट रहे किसानों के बीच पहुंच गए

बताना लाजमी है की छत्तीसगढ़ में चुनावी सीजन के साथ ही फसल कटाई का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में ग्रामीण अंचल के अधिकांश मतदाता खेत खलिहानों में ही व्यस्त है। छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में किसानों की भूमिका काफी अहम है। किसान भी छत्तीसगढ़ की तस्वीर साफ करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47