Advertisement

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, भाजपा प्रत्याशी के सहयोग का दिया आश्वासन

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, भाजपा प्रत्याशी के सहयोग का दिया आश्वासन

बेमेतरा – भाजपा नेता योगेश तिवारी ने रविवार को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सह प्रभारी नितीन नवीन, संगठन प्रभारी पवन साय उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान योगेश तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय परिस्थितियों से अवगत कराया और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं योगेश तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कुछ स्थानीय पदाधिकारी की पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के कई पदाधिकारी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का सहयोग नहीं कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीताने के लिए अपना पूरा सामर्थ्य लगा देंगे। वहीं प्रदेश में किसी भी विधानसभा में जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं, वहां भी कार्य करने को तैयार हैं। केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने फ़ोन बात कर किसान नेता को समझाया कि आपकी मान-सम्मान का ख़्याल पार्टी हमेशा रखेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का किया आहवान – भाजपा नेता योगेश तिवारी ने रविवार को बेमेतरा समृद्धि विहार कालोनी स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव में जीताने को लेकर सब एकजुट होकर जनसंपर्क करना शुरू कर दें। पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाना हम सब की जिम्मेदारी हैं। यहां पर बोधीराम साहू, नाथू राम साहू, राजू साहू, पंकज साहू, रामलाल साहू, भगवती साहू, जित्तू साहू, हेमंत साहू, नेतराम साहू, ललित साहू, जितेंद्र साहू, दीपेश साहू, खेमराज साहू, निर्मल साहू, प्रेमप्रकाश साहू, टिकेंद्र साहू, वासुदेव साहू, भोजराम साहू, ओमप्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, मोंटू साहू, रोहित साहू, लोकेश साहू, शत्रुहन साहू, प्रेमलाल साहू, गोविंद साहू, गन्नू साहू, कौशल साहू, टोपेंद्र साहू, सुखनंदन साहू, विक्रम साहू, मुरारी साहू, देवराज साहू, बशंत साहू, कमलेश साहू, टोपशिंग साहू, खेमराज साहू, दिलेश्वर साहू, दौलत साहू, चिंटू यादव, रूपेंद्र तिवारी, गोलेंद्र पांडे, सोनू सोनी, देवकुमार यादव, पुनीत निषाद, सन्तोष साहू, पुरण साहू, राजकुमार खुटेल, सुरज शुक्ला, केशलाल, सरोज पाल, हर्षवर्धन वर्मा, अश्वनी मानिकपुरी, मनोज यदु आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47