Advertisement

Breaking : आज और कल सुबह नहीं मिलेगी राजधानीवासियों को पानी, 10 लाख आबादी होगी प्रभावित, जाने क्या है वजह…

रायपुर। दीपावली के दौरान पेयजल की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। फिल्टर प्लांट स्थित 150 एमएलडी प्लांट के इंटकवेल में 1400 एमएम व्यास की रा वाटर एमएस में पाइपलाइन में आए लीकेज की मरम्मत की जाएगी, जो कि दिनभर चलेगी। सप्लाई की मेन लाइन में लीकेज की समस्या को सुधारने के लिए 30 अक्टूबर को मेगा शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान शहर की 30 टंकियों से पानी की सप्लाई 30 अक्टूबर की शाम और 31 की सुबह नहीं की जाएगी। वहीं 12 घंटे के इस मरम्मत कार्य के बाद शाम को पहले की भांति पानी की सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की तकरीबन 10 लाख आबादी प्रभावित होगी। वहीं इस मेगा शटडाउन के रहते ही बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इन इलाकों में नहीं पहुंचेगा पानी
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया ओवर हेड टैंक जुड़े क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को शाम पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फिल्टर प्लांट के लीकेज को सुधारने शट डाउन
दीपावली के दौरान शहर में पेयजल की खपत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पिछले कई दिनों से हुए फिल्टर प्लांट के लीकेज को सुधारने के लिए शट डाउन लेने का निर्णय लिया गया है, ताकि दीपावली सहित त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना शहर के लोगों को न करना पड़े।

टैंकरों के जरिए जाएगी सप्लाई की व्यवस्था
फिल्टर प्लांट में मरम्मत के लिए आज जा रहे शट डाउन की वजह से शहर की एक बड़ी आबादी प्रभावित होगी। वहीं इसे लेकर निगम के अमले ने सारी तैयारियां कर भी ली हैं। इसके अलावा कहीं विशेष रूप से जरूरत पड़ने पर टैंकरों के भरोसे प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई की जाएगी। निगम के अधीक्षण अभियंता बद्री चंद्राकर ने कहा कि दीपावली के दौरान लीकेज विकराल न हो जाए, इसे देखते हुए फिल्टर प्लांट के इंटेकवेल की रा वाटर पाइपलाइन में मरम्मत करवाई जा रही है। जिन इलाकों में दिक्कत होगी, वहां टैंकरों के जरिए सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47