Advertisement

कांग्रेस राज में टारगेट-सुपारी किलिंग, कर्ज में डूबा छत्तीसगढ़ : भाजपा

जब भाजपा का घोषणा पत्र जारी होगा, उस दिन प्रदेश में दिवाली सा माहौल होगा : केदार गुप्ता

रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक केदार गुप्ता ने सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और कह रहे हैं कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करेंगे तो क्या पूरे देश में हत्याओं की सीरीज चलेगी या आत्महत्या की घटनाएं लगातार होगी। क्या चाकूबाजी और नशाखोरी अब पूरे देश का एक-एक बच्चा करेगा। क्या यही कांग्रेस की सोच है? क्या कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जहां-जहां उनकी सरकार है वहां के लोगों को अपराध के लिए, नशे के लिए प्रेरित करने वाले हैं? कांग्रेस के ये राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ के लोगों की आंखों में धूल झोंककर झूठ बोलकर जा रहे हैं क्योंकि जो छत्तीसगढ़ मॉडल की वह चर्चा कर रहे हैं वह छत्तीसगढ़ मॉडल यहां दिखता ही नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 5 सालों में 40 हजार से ज्यादा नवजात शिशुओं की मृत्यु हो जाती है। 26 हजार से ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं। 4 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी जाती है। कांग्रेस सरकार के इन 5 सालों में 7600 से भी अधिक बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में हुई है। 1 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक घोटाले कांग्रेस के राज में हुए हैं। पीएससी में नौजवान युवकों के भविष्य का गला घोटकर भर्ती में घोटाला कर महादेव एप जैसे धंधों में उन्हें धकेला जा रहा है। बहुसंख्यक हिंदुओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। टारगेट किलिंग, सुपारी किलिंग जैसे नए-नए किस्म के अपराध छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं। क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पी चिदंबरम इसे ही छत्तीसगढ़ मॉडल कहते हैं? यह छत्तीसगढ़ का अपमान है। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लगातार नवजात शिशुओं की मृत्यु हो रही है। सरकारी अस्पताल में माताएं बहने जिनका प्रसव ठीक से करना चाहिए उनका प्रसव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से नवजात शिशु की लगातार मृत्यु हो रही है और कहीं न कहीं छत्तीसगढ़ का जो नौनिहाल बच्चा आगे बढ़ाने वाला था, उसकी भ्रूणहत्या हो रही है, वह पैदा होते ही मर जा रहा है क्या यही छत्तीसगढ़ मॉडल है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुराचार दुराचार एवं अपराध की घटनाओं ने छत्तीसगढ़ को झकझोर के रख दिया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी पेपर नहीं पढ़ते और पढ़ते भी है तो प्रियंका गांधी से ट्विट नहीं करवा पाते की लड़की हूँ लड़ सकती हूं और प्रसव करने वाली माताओं के बच्चों को सुरक्षित रख सकती हूं। शायद प्रियंका गांधी ट्वीट नही कर पाती इसलिए वह भूल जाती है। छत्तीसगढ़ के दुख भरी बातों को भी ट्वीट करना सीखिए ताकि आप भविष्य में जब आए यह ना कहे कि यही छत्तीसगढ़ मॉडल है। आपके चेहरे पर दुख की लकीरें एवं भाव दिखना चाहिए।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों की खुशहाली के लिए घोषणा पत्र तैयार किया है। भाजपा का घोषणा पत्र जल्द जारी होगा और जिस दिन जारी होगा उस दिन प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल होगा। प्रेस ब्रीफ में मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47