Advertisement

सूरजपुर,कोरिया जिले के कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अम्बिका सिंहदेव उप मुख्यमंत्री सिंहदेव की उपस्थिति में नामांकन किया।

सूरजपुर,कोरिया जिले के कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अम्बिका सिंहदेव उप मुख्यमंत्री सिंहदेव की उपस्थिति में नामांकन किया।


अम्बिकापुर/सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के साथ साथ कोरिया जिले में अम्बिका सिंहदेव ने आज उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रेमनगर से खेलसाय सिंह, भटगांव से पारस राजवाड़े एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती राजकुमारी मरावी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तीनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली के दौरान प्रत्याशियों के साथ खुले जीप में नज़र आये। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजनों की उपस्थिति रही। विशाल रैली के माध्यम से सूरजपुर के तीनों ही प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाते हुए नामांकन दाखिल किया है। ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले की तीनों ही सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नामांकन रैली में आयी भीड़ इस बात की परिचायक है कि जनता फिर से कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस प्रत्याशी फिर से भारी मतों जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे, कांग्रेस की सरकार बनेगी। टीएस सिंहदेव ने कहा कि जनता ने देखा है कांग्रेस ने जो घोषणा की उनमें से अधिकतर जनहित से जुड़े वायदे पुरे हुए हैं, सरकार बनते ही पहला काम किसानों के कर्जमाफी का किया था और धान का दाम बढ़ाने का फैसला हुआ था। हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि किसान, गरीब, मजदूर के साथ हमें खड़ा रहना है, उनके लिये कार्य करना है, यहीं कारण है कि हम धान का दाम बढ़ा कर अब प्रति क्विंटल 3000 के पार ले जाने वाले हैं। प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने वाले हैं, किसान श्रमिक न्याय योजना की राशि 7000 से बढ़ा कर 10 हजार करेंगे, किसानों का कर्जा माफ होगा। हमारे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रति अभिभावकों का रूझान देखिये, लगातार और नये अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की मांग हो रही है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम बड़ी बिमारियों के लिये 25 लाख तक का मुफ्त ईलाज दे रहे हैं। जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधायें बढ़ी हैं, कैंसन रोगियों के लिये सुविधा का विस्तार कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मिडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जोड़ने का कार्य करती है, हम किसान, गरीब, मजदूर, महिला, स्कूली छात्र-छात्रायें सबके बारे में सोच रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई सरकार 5 सालों में इतना कुछ कर सकती है। हमने हर क्षेत्र में मजबुती के साथ 5 सालों में कार्य किया है और यहीं कारण है कि जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है और कांग्रेस दुबारा सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, जेपी श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह, शशि सिंह, अनुपम फिलिप, जफर हैदर सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47