विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा में 236 दृष्टिबाधित मतदाता करेंगे मतदान

विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा में 236 दृष्टिबाधित मतदाता करेंगे मतदान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2023 में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी वर्गों खासकर दिव्यांग मतदाताओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के तहत यह पहल की गई हैं। इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में आने वाली सभी बाधाओं को यथासंभव दूर करने के लिएए यातायात की सुविधाए मतदान केंद्र पर रेंप, व्हील चेयर और मतदान प्रक्रिया में मदद के लिए सहायक उपलब्ध कराने के अलावा दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल युक्त ईपीआईसी देने की पहल की गई हैैं।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 में दृष्टिबाधित मतदाता अपने परिजन के साथ जाकर मतदान कर सकेंगे। वहीं जो दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल लिपि के जानकार हैं वो स्वयं वोट डाल सकेंगे। ईवीएम के बगल में इस लिपि के माध्यम से प्रत्याशियों के नाम उन्हें मिल जाएंगे। वहीं दिव्यांगों को बूथों तक ले जाने के लिए मतदाता मित्र तैयार रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा में 236 दृष्टिबाधित मतदाता मतदान वाले दिन 17 नवम्बर को अन्य मतदाताओं के साथ अपने मत का प्रयोग करेंगे।
प्रशासन के अनुसार 80 साल या उससे अधिक आयु के और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले 19 मतदाताओं ने घर पर ही वोटिंग करने के लिए आवेदन दिया हैैैं। ज़िले की तीनों विधानसभा में 4113 दिव्यांग मतदाताओं में से सिर्फ दो ने घर से मतदान की सहमति दी। वही 80 से अधिक उम्र के बुर्जग मतदाताओं में 17 मतदाओं ने घर से मतदान करेंगे। 80 उम्र से अधिक मतदाताओं की संख्या 4715 हैं।
कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से ना छूटेए इसके लिए घर-घर जाकर मतदान (होम वोटिंग) का विकल्प दिया गया हैं। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई हैैं। अब इन वर्गों के ऐसे व्यक्ति जो मतदान दिवस को मतदान केन्द्र में पहुंचकर वोट डालने में अपने को असमर्थ पाते हैं, वे फॉर्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन किया कर सकते हैं, यह प्रक्रिया 14 नवम्बर तक पूरी कर ली जाएगी।