Advertisement

बेरला एवं खम्हरिया में 19 जुआडियों से 13080 रूपये एवं तास जप्त

बेरला एवं खम्हरिया में 19 जुआडियों से 13080 रूपये एवं तास जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव एवं दीपावली त्यौंहार के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 2 नवंबर को थाना बेरला एवं खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम अछोली शीतला मंदिर गली स्ट्रीट लाईट के नीचे व ग्राम कोसपातर बारगांव मिलन चौक स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह एवं ग्राम गाडाघाट नवधा भवन के सामने आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैं कि सुचना पर थाना बेरला एवं खम्हरिया पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर जुआडियों को पकड़ा गये। थाना बेरला में जुआ का 3 प्रकरण दर्ज कर 15 जुआडियों एवं थाना खम्हरिया में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 4 जुआडियों, कुल जुमला थाना बेरला एवं खम्हरिया में जुआ का 4 प्रकरण दर्ज कर 19 जुआडियों श्रवण कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी कोसपातर, खेलावन यादव उम्र 35 साल निवासी बारगांव, श्याम रतन निषाद उम्र 29 साल निवासी कोसपातर, मेघनाथ साहू उम्र 28 साल निवासी बारगांव, भारत भुषण यादव उम्र 23 साल निवासी बारगांव, चंदन निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी बारगांव, भारत निषाद उम्र 46 साल निवासी कोसपातर, रविकुमार साहू उम्र 31 साल निवासी कोसपातर, शीतल निषाद उम्र 30 सान निवासी कोसपातर, बलराम निषाद उम्र 33 साल निवासी अछोली, खेलन साहू उम्र 47 साल निवासी अछोली, नारद साहू उम्र 37 साल निवासी अछोली, तोरण निषाद उम्र 19 साल निवासी अछोली, कुलेश्वर निषाद उम्र 23 साल निवासी अछोली, मालिकराम निषाद उम्र 28 साल निवासी अछोली थाना बेरला जिला बेमेतरा, विवेक सिंह उम्र 66 साल, जगराखन साहू उम्र 32 साल, गजानंद निषाद उम्र 35 साल, बबला साहू उम्र 46 साल सभी निवासी गाडाघाट थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 13080 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि बनवाली सोनकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47