Advertisement

जनता कांग्रेस ज़िले में युरिया,सु.फ़ॉस्फ़ेट, DAP, पोटाश,गिपसम, जिंकटेड पाउडर की उपलब्धता का गोदामों में जाकर भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे 

*जनता कांग्रेस ज़िले में युरिया,सु.फ़ॉस्फ़ेट, DAP, पोटाश,गिपसम, जिंकटेड पाउडर की उपलब्धता का गोदामों में जाकर भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे

खाद्य पदार्थों की कमी और कालाबाज़ारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन – विष्णु लोधी*

*जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने जांच दल का किया घोषणा*

डोगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा ख़रीफ़ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन खुद को किसानों की हितैषी बोलने वाली कांग्रेस सरकार ने ख़रीफ़ चक्र के लिए GPM ज़िला के Markfed के गोदाम में मात्र 780 मेट्रिक टन डि ए पी भेजा है जो कि पिछले वर्ष 4308.2 मेट्रिक टन की खपत का 8.37% ही है।आज जिले के Markfed और State Warehousing Corporation के सभी गोदाम कृषि पदार्थ की जगह शराब से भरे पड़े है और किसानों को मजबूरन डी ए पी, यूरिया, फ़ॉस्फ़ेट जैसे कृषि पदार्थ कालाबजारियों से चौगुने दाम में ख़रीदना पड़ रहा है।यही हाल छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों का है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) माँग करती है कि राज्य सरकार तत्काल डी ए पी और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

विष्णु लोधी ने कहा इस समस्या के निराकरण हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी के निर्देश पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सात-दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। ज़िले में जाँच दल का भी गठन किया गया है। जाँच-दल के सदस्यों के द्वारा ज़िले में युरिया, सु. फ़ॉस्फ़ेट, DAP, पोटाश, गिपसम, जिंकटेड पाउडर की उपलब्धता का गोदामों में जाकर भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे, और उनकी कमी और कालाबाज़ारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन में सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपेने के पश्चात कृषि पदार्थों की कमी और व्यापक कालाबाज़ारी के विरुद्ध जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना भी किया जाएगा।

विष्णु लोधी ने कहा आंदोलन के लिए निम्नानुसार समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है: जाँच दल के सदस्यों की घोषणा जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी के व्दारा किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से संजीत ठाकुर, लोकनाथ भारती, पीयूष दुबे, ईश्वरी वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, चंद्रभूषण यदु , महेश उईके, टीकम वर्मा, किशोरी श्रीवास, टिंकू देवांगन, मिर्जा नूर बैग, ईश्वर यादव, मनशा राम सिमकर,शुभम चाकोले, दीपक सोनी,दीपक यादव, विरंजक चौहान, छत्रपाल साव है । गोदामों का स्थल निरीक्षण बुधवार 16 जून को, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को और एक दिवसीय सांकेतिक धरना शनिवार 19 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाना निर्धारित है। इसमें स्थानीय मीडिया, स्थानीय कोर कमिटी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, सभी ब्लाक अध्यक्ष,ब्लाक कार्यकरणीय,शहर एवं ग्रामीण, युवा, महिला, छात्र संगठन, की भागीदारी विशेष रूप से रहेगी।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05