ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

12 नवंबर का इतिहास: ऑस्ट्रिया बना गणतंत्र, मोरक्को-सूडान-ट्यूनिशिया हुए UN में शामिल

12 नवंबर के दिन देश-दुनिया में कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हुईं। आज ही ऑस्ट्रिया गणतंत्र बना, मोरक्को-सूडान-ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए और भारत ने चंद्रयान-1 को अंतिम कक्षा में स्थापित किया। जानिए 12 नवंबर को इतिहास के पन्नों में क्या-क्या घटा।

आज का इतिहास – 12 नवंबर को घटित प्रमुख घटनाएं

🔹 1781 – अंग्रेजों ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।
🔹 1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
🔹 1918 – ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
🔹 1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
🔹 1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई, इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने भाग लिया, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
🔹 1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
🔹 1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
🔹 1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
🔹 1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोगों की मौत हुई।
🔹 1967 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पार्टी से निष्कासित किया गया।
🔹 1969 – इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई।
🔹 1974 – दक्षिण अफ्रीका को नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित किया गया।
🔹 1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनारोहण हुआ।
🔹 1995 – नाइजीरिया को राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित किया गया।
🔹 2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 260 यात्री मारे गए।
🔹 2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विट्जरलैंड के संघीय ढांचे पर आधारित साइप्रस के लिए नई शांति योजना तैयार की।
🔹 2005 – ढाका में 13वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारंभ।
🔹 2005 – भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस सम्मेलन के दौरान आतंकवाद समाप्त करने का आह्वान किया।
🔹 2007 – सऊदी राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस A-380 के पहले खरीदार बने।
🔹 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
🔹 2008 – परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम K-15 मिसाइल का बालासोर से सफल परीक्षण।
🔹 2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चंद्रमा की अंतिम कक्षा में स्थापित हुआ।
🔹 2009 – ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवॉर्ड 2009 से नवाजा गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज का सारांश

देश-दुनिया के इतिहास में 12 नवंबर की तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है। यह दिन राजनीति, विज्ञान, धर्म और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!