2 कोचियों से 42 पौवा शराब जप्त

2 कोचियों से 42 पौवा शराब जप्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैैं। जिसके तहत 5 नवंबर को थाना खम्हरिया एवं दाढी में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपी संतोष गोड पिता रामदयाल गोड उम्र 32 साल साकिन खैरा चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम, गौतम कुर्रे पिता किंगकांग कुर्रे उम्र 33 साल साकिन मुरकी थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। कोचियों से कुल जुमला 42 पौवा देशी मसाला किमती 3960 रूपये, बिक्री रकम 640 रूपये, कुल जुमला किमती 4600 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।