ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आदिल के काले चिट्ठे खोलेंगी राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा के साथ मिलकर बनाया ये जबरदस्त प्लान

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी के लिए मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। इस समय आदिल यौन शोषण और घरेलू हिंसा के आरोप में जेल की हवा खा रहें हैं। दूसरी तरफ शर्लिन चोपड़ा भी अब राखी के फुल सपोर्ट में खड़ी हो गई है। एक समय था जब राखी की जानी दुश्मन हुआ करती थी शर्लिन चोपड़ा। बहरहाल, अब दोनों में पहली बार दोस्ती होती नजर आ रही है, जिसकी वजह बने हैं आदिल। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को अपना भाई मानती थी। लेकिन जब शर्लिन को आदिल की सच्चाई समझ में आईं तब उन्होंने आदिल को सपोर्ट करने की बजाए राखी सावंत को चुन लिया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ राखी की दोस्ती हर लम्हा गहरी होती जा रही है। शर्लिन चोपड़ा इस पूरे मामले में राखी सावंत को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा अब उस ईरानी लड़की को सपोर्ट करने के लिए मैसूर गई हैं जिसने आदिल पर रेप के आरोप लगाए थे।सूत्रों के मुताबिक, ‘आदिल खान’ (Adil Khan) के खिलाफ एक ईरानी लड़की ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले में आदिल के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई गई थी। यहां तक कि कथित तौर पर, IPC की धारा 376 के अनुसार मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया कि, ईरानी लड़की जो मैसूर में फार्मेसी की पढ़ाई करने आई थी वह और आदिल रिलेशनशिप में थे। जब उनका रिलेशनशिप गहरा हो गया तो उस समय आदिल ने उस ईरानी लड़की से शादी करने से साफ इंकार कर दिया।राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने फैसला कर लिया है कि अब वह पीड़िता को सपोर्ट करने के लिए उसकी पूरी मदद करेंगी। इसलिए अब आदिल की पत्नी ‘राखी सावंत और शर्लीन चोपड़ा’ (Rakhi Sawant Sheryln Chopra) मैसूर के लिए रवाना हो चुकी हैं। राखी सावंत की अब दोस्त बन चुकी शर्लिन चोपड़ा उनके साथ मैसूर के लिए रवाना हो चुकी है। दोनों ने मैसूर जाने से पहले इस बात का खुलासा किया कि वो मैसूर ईरानी लड़की को सपोर्ट करने के लिए जा रही हैं।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

राखी (Rakhi Sawant) ने यह भी बताया कि वह आदिल के खिलाफ और सबूत इकट्ठा करेंगी। राखी सावंत अब अपने पति आदिल खान को आसानी से नहीं छोड़ने वाली हैं। अब राखी आदिल खान से जुड़े सभी काले चिटट्ठे खोल देंगी। राखी ने यह बताया कि मैसूर पुलिस भी मुंबई कोर्ट में आई थी और जल्द ही FIR के आधार पर आदिल को गिरफ्तार करके मैसूर लेकर जाएगी।कभी उनकी दुश्मन हुआ करती थी शर्लीन चोपड़ा तो वहीं अब उनकी दोस्त बन गईं हैं। राखी की नई-नई दोस्त बनी शर्लिन का कहना है कि वह बस राखी के बुरे वक्त में उनका पूरा साथ देंगी। क्योंकि जब साहसी लड़कियां साथ आती हैं तो बहुत हिम्मत मिलती है। बहरहाल, अब देखना यह है कि शर्लिन (Sherlyn Chopra) और राखी की दोस्ती कबतक कामयाब रहती है। और क्या राखी को शर्लिन का फुल सपोर्ट मिलेगा। मैसूर जाने से पहले राखी मीडिया के सामने खूब रोई और अपना पूरा हाल बताया।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!