Advertisement

Ambikapur : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्रत्याशी को नोटिस जारी……….

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्रत्याशी को नोटिस जारी……….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// दरिमा तहसील के ग्राम आमादरहा में निवासरत व्यक्ति के मकान में मतदाता प्रलोभन से जुड़ी सामग्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एफएसटी टीम ने 45 नग प्रिंट झोला, 45 नग साड़ी तथा 45 नग कैलेंडर थैले जप्त किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त 45 नग थैले में लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज का नाम और फोटो अंकित है। सामग्री को फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को राशि, सामग्री आदि का प्रलोभन दिया जाकर निर्वाचन को प्रभावित करना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने प्रत्याशी को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुसंगत प्रावधान अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47