Advertisement

Ambikapur : दीपावली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अधिकारियों की लगी ड्यूटी…………

दीपावली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अधिकारियों की लगी ड्यूटी…………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// दीपावली का पर्व 12 नवम्बर 2023 को मनाया जाना है, पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर पूजा बंसल को अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का संपूर्ण प्रभार, अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर रवि राही को अनुभाग क्षेत्र सीतापुर का संपूर्ण प्रभार, अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर बीआर खांडे को अनुभाग क्षेत्र उदयपुर का संपूर्ण प्रभार, अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी लुण्ड्रा राम सिंह ठाकुर को अनुभाग क्षेत्र लुण्ड्रा का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अम्बिकापुर उमेश्वर सिंह बाज को थाना सिटी कोतवाली, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार मिरी को थाना गांधीनगर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अम्बिकापुर अजय गुप्ता को मणिपुर थाना क्षेत्र हेतु ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अम्बिकापुर कृष्ण कुमार कवंर, सर्वेश प्रसाद पटेल एवं चंदन दुबे को पटाखा बिक्री केन्द्र, राजमोहिनी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47