Advertisement

नशीली दवाईयों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बसदेई चौकी पुलिस की कार्यवाही

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर प्रमुख/छत्तीसगढ़/ मंगलवार 15 जून को चौकी प्रभारी बसदेई को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अलग-अलग मोटर सायकल में मादक पदार्थ नशीली दवाई, इंजेक्शन एवं सिरप लेकर बिक्री करने हेतु भैयाथान से सिरसी की ओर आ रहे है जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को दिए जाने पर उन्होंने चौकी प्रभारी को एहतियात बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।
चौकी बसदेई की पुलिस टीम के द्वारा सिरसी मेन रोड़ स्कूल के पास घेराबंदी लगाकर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्तियों को मोटर सायकल में आते देखकर रोकवाया जो एक मोटर सायकल चालक अपना मोटर सायकल छोड़कर भाग गया तथा एक मोटर सायकल में संतोष कुमार साहू मिला जिसके एचडी डिलक्स यूपी 64 एस 6168 के डिक्की के अंदर एक झोला में रखा 10 पत्ता में 50 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 50 नग एविल इंजेक्शन मिला एवं बिना नंबर के एचएफ डिलक्स मोटर सायकल छोड़कर भागे व्यक्ति दिनेश कुमार कुशवाहा पिता रामनारायण कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी सोनहत के मोटर सायकल की तलाशी लेने पर 8 पत्ता में 40 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 43 नग एविल इंजेक्शन मिला जिसकी बाजारू कीमत 25 हजार रूपये है। मामले में नशीली दवाई एवं घटना में प्रयुक्त 2 नग मोटर सायकल जप्त कर अपराध क्रमांक 268/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 30 वर्ष निवासी सोनहत थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी दिनेश कुशवाहा की पतासाजी पुलिस टीम के द्वारा सरगर्मी से की जा रही है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, बृजकिशोर धुव्रा, इसित बेहरा व हरिकिशन राजवाड़े सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57