Advertisement

CM बघेल आज इन 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

CM बघेल आज इन 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में बाकी बची हुई 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी।विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए महज पांच दिन का समय और बाकी है, ऐसे में दीपावली के बाद सियासी पारा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. अब प्रत्याशी और कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क करेंगे. चुनाव के 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल आज 4 विधानसभाओं के क्षेत्रों में प्रचार के लिए दौरे पर
भूपेश बघेल आज 4 विधानसभाओं के क्षेत्रों में प्रचार के लिए दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आम सभा करेंगे। तय दौरे के मुताबिक, सीएम बघेल का डौंडीलोहारा, बालोद, गुण्डरदेही और पाटन विधानसभा क्षेत्र में दौरा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम बघेल 13 नवंबर को पुसौर में करेंगे सभा
पूरे देश में 12 नवंबर को दीपावली है. दीपावली के अगले दिन 13 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे का कार्यक्रम है. बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश पुसौर के बोरोडीपा में सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद रायगढ़ में रोड शो करने की की भी सूचना मिल रही है. हालांकि अब तक प्रोटोकॉल आया नहीं है, लेकिन कांग्रेस की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. पुसौर रायगढ़ और खरसिया विधानसभा का ही हिस्सा है. ऐसे में दोनों ही विधानसभा को साधने के लिए यहां सभा करने की जानकारी मिली है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47