Advertisement

रामानुजनगर पुलिस ने फरार 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर:* बीते 9 जून 2021 को आरोपी अजिमुद्दीन, शम्साद उर्फ नान्हू, दिलशाद, आरिफ, साजिद अली, अंसार उर्फ हल्कू, दिलकस, मोहम्मद रजा उर्फ बजरू, मोमिन निवासी ग्राम सुरता एवं आरोपी सेराज उर्फ सराज निवासी ग्राम अक्षयपुर इन सभी ने मिलकर कृषक पशु भैंस को क्रुरता पूर्वक ढंग से वध करने के उद्देश्य से वाहन क्रमांक सी.जी. 15 डी.एम. 1345 के चालक आरोपी सलामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोनी पुलिस चैकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर के साथ मिलकर उक्त वाहन में 23 रास भैंस कीमती 2,30,000 रूपये को लोड कर वध करने हेतु दीगर प्रान्त झारखण्ड ले जाने हेतु लोड किये थे। प्रार्थी मनोज पाण्डेय एवं उनके साथ अन्य गवाह वहां आकर उन्हे मना किये तो उनके साथ विवाद लडाई झगडा पर आरोपीगण उतारू हो गये थे कि पुलिस को सूचना मिलने पर पर कार्यवाही हेतु पुलिस ग्राम सूरता (बाजारपारा) पहुंची, पुलिस को देखकर घटना स्थल से सभी आरोपीगण वहां से फरार हो गय। प्रार्थी मनोज पाण्डेय के द्वारा घटना की रिपोर्ट किये जाने पर थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 100/21 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ), आर्म एक्ट की धारा 25, एम व्ही एक्ट की धारा 39/192, 66/192 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में मवेशी से भरा हुआ ट्रक क्रमांक सी.जी. 15 डी.एम. 1345 कीमती 25,00,000/- रूपये एवं ट्रक में लोड मवेशी 23 रास भैंस कीमती 230000/-रूपये को तथा ट्रक से एक देशी कट्टा बरामद होने पर जप्त किया गया है।
*पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* ने प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी रामानुजनगर को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के नेतृत्व में प्रकरण में फरार आरोपी 1. शम्साद उर्फ नान्हु पिता साजिद अली उम्र 24 वर्ष 2. मोहम्मद अंसार उर्फ हल्कु पिता आबिद खान उम्र 23 वर्ष सा. सूरता बाजारपारा थाना रामानुजनगर 3. मोहम्मद रजा उर्फ बजरू पिता कमरूद्दीन उम्र 22 वर्ष सा. सूरता बाजारपारा थाना रामानुजनगर को पुलिस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपन लकड़ा, एएसआई बृजेश यादव, माधव सिंह, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, फिरोज खान एवं आरक्षक अनुज यादव, दीपक यादव, धनंजय साहू, रविशंकर साहू, रामसागर साहू, महेन्द्र सिंह, संतोष ठाकुर, गणेश सिंह, वेदप्रकाश राजवाडे, देवान सिंह, कृष्णा सिंह, तेरेशा तिग्गा, सैनिक दिनेश यादव, मानसाय व सम्मत सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57