Advertisement

सरगुजा राज परिवार की बहु त्रिशला सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा के स्थानीय वासियों से मिलकर कांग्रेस के समर्थन की अपील की।

सरगुजा राज परिवार की बहु त्रिशला सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा के स्थानीय वासियों से मिलकर कांग्रेस के समर्थन की अपील की।

सरगुजा राज परिवार की बहु व आदि बाबा की पत्नी त्रिशला सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा के ग्राम बकिरमा पटेल पारा, पहाड़ पारा व ग्राम कूलहीडा के झिटकू पारा में स्थानीय वासियों से मिलकर कांग्रेस के समर्थन की अपील की। कांग्रेस की घोषणा को लेकर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की घोषणा को लेकर चर्चा करते हुए कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।


कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएँगे। कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस के प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” में माताओं और बहनों आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है। सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बच्चों की शिक्षा अब पूर्णतः निःशुल्क होगी। सरकार ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान पिछले पांच वर्षों में भी दिया है घोषणा पत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल एवं प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी करेंगे तो वहीं कर्जा भी माफ होगा।

छत्तीसगढ़ का हर वर्ग “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। अपने सुनहरे भविष्य की आकांक्षा केवल कांग्रेस से ही रखता है क्योंकि पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस कार्यकाल ने प्रदेश के हर वर्ग का ख्याल रखा है। कांग्रेस की सरकार ने असाध्य रोगों के ईलाज के लिये 20 लाख तक उपलब्ध कराये हैं, जिसका लाभ लोगों को मिला है। खूबचंद बघेल योजना, आयुष्मान कार्ड से लगातार निःशुल्क ईलाज हुए हैं। इस बार बीपीएल के साथ एपीएल वर्ग को भी 10 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा कांग्रेस सरकार देगी। इतना ही नहीं सड़क दुर्घटना के मरीजों का निःशुल्क ईलाज होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47