Advertisement

करीब सात साल पहले रायपुर कृषि मंडी की जमीन पर किसानों को ताजी सब्जियां सीधे आम लोगों तक बेचने की सुविधा देने के उद्देश्य से किसान बाजार शुरू किया गया था

करीब सात साल पहले रायपुर कृषि मंडी की जमीन पर किसानों को ताजी सब्जियां सीधे आम लोगों तक बेचने की सुविधा देने के उद्देश्य से किसान बाजार शुरू किया गया था। करीब 2 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस बाजार में आज दुकानों और चबूतरों पर सन्नाटा पसरा है।

किसानों और आम लोगों के बीच बिचौलियों की भूमिका खत्म करने इस बाजार को शुरू किया गया था। एक-दो महीने तक बाजार चलने के बाद अफसर इसका सिस्टम ही नहीं बना पाए। इस वजह से पूरी योजना ही फेल हो गई। किसानों ने भी इस बाजार से पूरी तरह से दूरी बना ली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात में असामाजिक गतिविधियां

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में बाजार परिसर में शराबखोरी और जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि जिस जगह किसानों और उपभोक्ताओं के लिए बाजार विकसित किया गया था, वह अब असामाजिक गतिविधियों का ठिकाना बन गया है। रात में इस रास्ते से निकलने में भी डर लगने लगा है। क्योंकि नशा करने वाले सड़क से गुजरने वालों से विवाद करते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47