Advertisement

17 साल के युवक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्‍या…4 हिरासत में

17 साल के युवक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्‍या…4 हिरासत में

रायपुर। दीवाली के दिन एक हत्‍या की वारदात सामने आई है। यहां जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने एक 17 साल के युवक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्‍या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जिसकी उम्र 17 वर्ष है। दिवाली के दिन नाबालिग अपने किसी परिचित की कार लेकर महात्मा गांधी नगर गया था। वहां पहले से मौजूद अन्य लड़कों के साथ जुआ खेलने लगा। इसी दौरान जीत-हार को लेकर नाबालिग का लड़कों के साथ विवाद हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लड़कों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्‍जे में ले लिया है। इसके अलावा चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47