Advertisement

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा मतदान किया गया।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा मतदान किया गया।


टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान
के दिन सबसे पहले मां महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान आज, 9 केंद्रों में शुरू हुई वोटिंग, 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार मैदान में

टीएस सिंह देव ने आज मां महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया सरगुजा सहित सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण में आज 70 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के बारे में चर्चा करते हुए टी एस सिंह देव ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने जो कार्य किए हैं। उन सब कार्यों को देखते हुए और भविष्य की घोषणा पत्र के आधार पर कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी और लोग अपना समर्थन और सहयोग कांग्रेस को देंगे और कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे।

गृहलक्ष्मी योजना सभी महिलाओं को मिलेंगे प्रतिवर्ष 15000 रूपयें
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
धान पर MSP 3200 रू
किसानों का कर्ज माफ
KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
तेंदूपते पर प्रति बोरा दाम 6000 रूपयें
तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
जातिगत जनगणना
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा
200 यूनिट तक बिजली फ्री
गैस सिलेंडर में 500 रुपये का सब्सिडी
17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा आवास
महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ
700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क त्प्च्। की स्थापना
सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मध्यम में अपग्रेड किया जाएगा
सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अकश्मिक घटनाओं में फ्री इलाज
परिवहन व्यवसाय से जुड़े वहां मालिकों का 726 करोड़ का मोटरयान करए शास्तिएब्याज माफ
तिवरा को भी समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा
लघु वन उपज पर MSP 10 रू अतिरिक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दे कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निवार्चन-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47