Advertisement

बलरामपुर : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

बलरामपुर 17 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 07-रामानुजगंज के जिला मुख्यालय बलरामपुर में स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक-211 शासकीय प्राथमिक शाला जुड़नियापारा में तथा पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक शाला दहेजवार में पहुंचकर आम नागरिकों के साथ कतारबद्ध होकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जिले के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को सहभागिता देने और बिना किसी दबाव, प्रलोभन में आये शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM