Advertisement

90 सीटों पर 3 दिसंबर को ईवीएम से खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य,पहला नतीजा रायपुर उत्तर का आएगा

90 सीटों पर 3 दिसंबर को ईवीएम से खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य,पहला नतीजा रायपुर उत्तर का आएगा

रायपुर। तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना में सबसे पहला नतीजा रायपुर उत्तर का आने के संकेत हैं। जहां गणना चक्र अधिक होने के बावजूद मतदान कम होने के कारण नतीजा पहले आ सकते हैं। डीआरओ, कलेक्टर डॉ .भूरे ने बुधवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की प्रक्रियागत तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रायपुर जिले की सभी सात विस क्षेत्रों की गणना सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। जो सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने सभी सीटों की गणना और नतीजों की घोषणा का सारा काम शाम 4 बजे तक पूरा करने का टाइम टारगेट तय किया है। सात में से रायपुर ग्रामीण की गणना सर्वाधिक 22 राउंड में होगी। और सबसे कम रायपुर उत्तर में 15 , अभनपुर 17, धरसींवा-आरंग 18-18 और रायपुर-पश्चिम में 19-19 राउंड की गणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। 17 नवंबर को हुए मतदान के मुताबिक रायपुर उत्तर में 55.59% सबसे कम मतदान हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47