Advertisement

आईटीआई करने वाले एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली,सुसाइड नोट भी मिला

आईटीआई करने वाले एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली,सुसाइड नोट भी मिला

दुर्ग। जिले के भिलाई में रुंगटा कॉलेज से आईटीआई करने वाले एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जामुल पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुला लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत डोड़की गांव निवासी निखिल वर्मा (19 साल) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी है। निखिल के पिता संतोष वर्मा ने भास्कर को बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी सेबसे बड़ी और मझला निखिल और फिर एक छोटा बेटा शाहिल वर्मा है। निखिल रुंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

निखिल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने एक नोट बुक में लिखा कि “सॉरी मां पापा आप लोगों को मेरे कारण कष्ट मिल रहा है। माफ करना” वहीं निखिल के पिता का कहना था कि उन्होंने न तो निखिल को डाटा और न उसका घर में किसी से कोई झगड़ा हुआ। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57