Advertisement

जिला प्रशासन की नई पहल

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/कोरोना संक्रमित मरीजो के बेहतर उपचार एवं काउंसलिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा नई पहल प्रारंभ की है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कोविड के सभी मरीजो की हालचाल की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर एवं विशेषज्ञ डाॅक्टरो के द्वारा एमओयू साईन किया गया है। इस एमओयू के तहत देश भर के डाॅक्टर कोरोना संक्रमण से जुझ रहे मरीजो एवं कोरोना से मुक्त हुए व्यक्तियो से फोन मे बात कर काउंसलिंग एवं सहयोग करेंगे। इस दौरान चिकित्सा के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह तथा यूमेता फाउंडेशन के डाॅ. प्रियदर्श भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यूमेता फाउंडेशन के डाॅ. प्रियदर्श ने एमओयू साईन के दौरान बताया कि कोरोना पाॅजिटिव होमआइसोलेटेड मरीज जो घर पर है उनकी सप्ताह में एक दिन फोन करके स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ डाॅक्टर जानकारी लेते रहेंगे जो एक माह तक कोरोना से पीड़ित मरीज से बात करते रहेंगे। उन्होने बताया कि अस्पताल में जो मरीज भर्ती थे उनकी भी स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी लेते रहेंगे तथा जो समस्या होगी उसका निराकरण करेंगे। यूमेता फाउंडेशन के कोविड के लिए हेल्प लाईन नंबर 9175594833 है पर जरुरत मंद व्यक्ति संपर्क कर सकते है जो सुबह 08.00 से रात 10.00 तक कोरोना के संबंध में जानकारी देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57