Advertisement

सीएम बघेल के इस्तीफे के बाद प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने दिया इस्तीफा

सीएम बघेल के इस्तीफे के बाद प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सत्ता पलट दिया है। वहीं सरकार जाने के बाद ब्यूरोक्रेसी में भी हलचलें तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद अब अधिकारियों के भी इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार के उपकृत अधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पहला इस्तीफा प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला का आया है। शिक्षा विभाग सहित सरकार के कई अहम विभागों में जिम्मेदारी संभाल रहे आलोक शुक्ला ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि आज कल में कुछ और संविदा पर चल रहे ब्यूरोक्रेट अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य सचिव को भेजे अपने इस्तीफे के बाद आलोक शुक्ला ने पद छोड़ने की सूचना IAS व कलेक्टर्स ग्रुप में भी दी है। उन्होंने लिखा है.. प्रिय मित्रों, मैंने आज सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। आप सभी के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। मुझे आशा है कि मैं भविष्य में भी आप सभी के संपर्क में बना रहूँगा। किसी भी समय एयरपोर्ट रोड पर टेमरी स्थित मेरे घर में आपका स्वागत है। शुभकामनाएं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47