Advertisement

ढाबे में कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

ढाबे में कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने पर एक युवक ने कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा। उसने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा। जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह भाग गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47