Advertisement

मुख्यमंत्री चौहान ने दिए ठंड के मद्देनजर व्यापक इंतजाम के निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने दिए ठंड के मद्देनजर व्यापक इंतजाम के निर्देश

भोपाल :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त नगरीय निकायों को ठंड के मद्देनजर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि समस्त आश्रय स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों में ठंड से बचाव के लिये अलाव की व्यवस्था की जाए। आश्रय स्थल में नहाने के लिए गर्म पानी, ओढ़ने के लिए रजाई एवं कबंल उपलब्ध कराये जायें। मोबाइल वैन के माध्यम से रात्रि के समय फेरे लगाकर बेघरों को आश्रय स्थल तक सुविधाजनक तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों राजधानी के शाहजानी पार्क स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया था। चौहान ने निर्देशित किया है कि ऐसे नगरीय निकाय जहां स्थाई आश्रय स्थल नही हैं, वहाँ अस्थाई तौर पर किराए के भवन में अथवा खाली पड़े निकाय के अधिकृत किसी भवन में आश्रय स्थल प्रारंभ कर समस्त शहरी बेघरों को आश्रय एवं अन्य राहत प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री चौहान ने आश्रय स्थल में रुकने वाले हितग्राहियों के मेडिकल चेक-अप की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर सुनिश्चित करें, आश्रय स्थलों को समय पर किटाणुरहित किया जाना सुनिश्चित किया जाए और महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए सुरक्षा के उपायों के संबंध मे हितग्राहियों को जागरूक किया जाना चाहिए। हेल्पलाइन नम्बर एवं आश्रय स्थल में पदस्थ मैनेजर और केयर टेकर के नम्बर सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं, जिससे शहरी बेघरों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए जनसाधारण की सहभागिता भी हो सके। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा समस्त नगरीय निकायों को व्यापक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47