Advertisement

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर : विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी सहित उपाध्यक्ष श्रीमती सविता साय, थानसिंह दीवान, डॉ संदीप ठाकुर, उपेंद्र सिँह पैकरा, हरिराम पूजेरी, महासचिव नकुल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, सह सचिव श्रीमती धनेशवरी कंवर, अधिवक्ता कुंजबिहारी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम कंवर सहित महानगर रायपुर के अध्यक्ष मनोहर पैकरा, सचिव मनहरण पैकरा, छत्रपाल सोनवानी, ललित दीवान सहित समस्त जिलों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों द्वारा विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति कंवर आदिवासी समाज से माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनायें जाने पर कृतज्ञता सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी ने कहा है कि उन्हें विश्वास था कि साय साहब मुख्यमंत्री बनेंगे और जब से विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा हुई है तब से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में रहने वाले कंवर समाज बहुत ज्यादा ख़ुश है एवं जिलों में खुशियाँ मना रहें है। मिरी ने आगे कहा है कि विष्णुदेव साय के राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद समाज के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रदेश के कंवर समाज पदाधिकारियों द्वारा समाज के किसान एवं माटी पुत्र से मिल कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी जावेगी एवं समाज के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर उनका सम्मान भी किया जावेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47