बलरामपुर : वाड्र्फनगर फॉरेस्ट रेंज में जंगल की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी

वाड्र्फनगर फॉरेस्ट रेंज में जंगल की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बलरामपुर। वाड्र्फनगर फॉरेस्ट रेंज में जंगल की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है. वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इमारती लकड़ियों की बड़ी खेप बरामद की है.वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की यूपी नंबर की एक पिकअप गाड़ी जंगल में खड़ी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना को पहले पुख्ता किया फिर मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर लिया. वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तस्करों उनके आने की सूचना मिल चुकी थी. जबतक टीम पहुंचती तबतक तस्कर वहां से रफूचक्कर हो चुके थे. पुलिस ने पकड़ी गई लोडिंग वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भेजकर ये पता लगाने की कोशिश की है कि गाड़ी किसी है.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वन विभाग के मुताबिक पकड़ी गई लकड़ियों की खेप को यूपी भेजने की तैयारी थी. पुलिस जिस गाड़ी में लकड़ी लोड थी उसे भी जब्त कर लिया है. वन विभाग की सुस्ती के चलते लगातार हरे भरे जंगलों का कत्ल वन तस्कर कर रहे हैं. कई बार वन विभाग की पकड़े में तस्कर आ जाते हैं कई बार उनके पहुंचने से पहले भाग जाते हैं. वन विभाग की टीम पर तस्करों से मिली भगत का आरोप भी लगता रहा है.