Ambikapur : सरगुजा में उत्साह के साथ लोगों ने देखा शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण…………

सरगुजा में उत्साह के साथ लोगों ने देखा शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण…………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।
जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में लाइव प्रसारण, गांव गांव में उत्साह के साथ लोगों ने देखा शपथ ग्रहण समारोह- मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता के देखने सुनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम किया गया। जिला स्तर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण हुआ। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों में भी लाइव प्रसारण देखने हेतु व्यवस्था की गई, जहां लोग उत्साह के साथ शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

जिला स्तर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, नगर निगम कमिश्नर अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव, एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

युवाओं और महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव – पीजी कॉलेज आडिटोरियम में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को देखने पहुंची स्वच्छता दीदियों  ने अवसर पर मुख्यमंत्री से अपनी आशाएं और उम्मीदें साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हम सभी शामिल हुए और हम आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और विकास करे और हम पूरी स्वच्छता दीदियों की तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

जिले के युवाओं ने भी छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर जिले से जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक करता राम गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, मुरारी लाल बंसल, दीपक गर्ग, आकाश सोनी, मयंक जायसवाल, विनोद दुबे, रूपेश दुबे, निशांत सिंह सोलू सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।