Advertisement

Ambikapur : कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारी कर रहे धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण…………….

कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारी कर रहे धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण…………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर की स्थिति में जिले में कुल 5872 किसानों से 26315 मीट्रिक टन धान की खरीदी 51 समितियों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 23214 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है। जिले में अब तक उठाव किए गए धान की मात्रा 11920 मीट्रिक टन है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में धान बेचने हेतु कुल पंजीकृत कृषक संख्या 58409 हैं, और पंजीकृत धान का रकबा 74770 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 288134 मीट्रिक टन है। धान खरीदी के साथ ही रकबा समर्पण की कार्यवाही भी जारी है जिसके तहत 12.5825 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अनुमानित धान खरीदी के लिए 14406 गठान बारदाना की आवश्यकता है। जिले में 13000 गठान बारदाना वर्तमान में उपलब्ध है। समितियो में आगामी 15 दिवस के लिए बारदाना उपलब्ध है। बारदाना की कोई समस्या नहीं है।
बता दें कि कलेक्टर कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने, धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने और खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिलर्स को लक्ष्य के अनुरूप डी. ओ. जारी कर धान उठाव की मात्रा में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश अनुरूप धान उपार्जन केन्द्रों में राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47