Advertisement

दंडित बंदी प्रकाश धनुहार की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश

बिलासपुर 17 जून 2021दंडित बंदी प्रकाश धनुहार, पिता परदेशी धनुहार, उम्र लगभग 48 वर्ष जाति धनुहार, निवासी ग्राम दुबट्टापारा, अलगीडांड, थाना पाली, जिला कोरबा की सिम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान 05 जून 2021 को लगभग प्रातः 12.47 बजे मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांच के बिन्दुओं में- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 26 में 01 जुलाई 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57