Advertisement

शराब दुकान को प्रतिक्षा बस स्टैण्ड के पास स्थानांतरित करने का सुझाव : आदित्येश्वर

शराब दुकान को प्रतिक्षा बस स्टैण्ड के पास स्थानांतरित करने का सुझाव : आदित्येश्वर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कलेक्टर कुंदन कुमार से चर्चा कर गंगापुर के सरकारी शराब दुकान को प्रतिक्षा बस स्टैण्ड के पास स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है। लंबे अर्से से गंगापुर के स्थानीय निवासियों ने उपरोक्त शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की थी। गंगापुर के आवासीय क्षेत्र में स्थापित उस दुकान की वजह से वहां के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पडता है। पूर्व में भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गांगापुर के शराब दुकान को स्थानांतरित करने हेतु पत्र लिखा था। कलेक्टर से टेलीफोनिक चर्चा कर उन्होंने यह सुझाव दिया है कि उपरोक्त शराब दुकान वर्तमान प्रतिक्षा बस स्टैण्ड के पीछे स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में पुलिस सहायता केन्द्र होने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति स्थापित रखने में भी सहूलियत रहेगी। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जानकारी दी कि कलेक्टर ने सुझाव को सकारात्मक रुप से लेते हुए कहा है कि इस हेतु प्रयास किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47