Advertisement

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जगदलपुर में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साय ने एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने और जरूरतमंद तक 30 मिनट में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अस्पतालों का उद्घाटन मार्च में पीएम मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूदगी में मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नागरिकों को क्वालिटी हेल्थ सर्विस मिलने, मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू भी मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा है कि हर जरूरतमंद मरीज के पास एंबुलेंस तत्काल पहुंचे। मरीजों तक एम्बुलेंस आधा घंटे में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने सड़कों पर विचरण करने वाले मानसिक रोगियों के इलाज एवं कल्याण के लिए तुरंत कदम उठाने और उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने मुख्यमंत्री को राज्य के मेडिकल कॉलेजों, संबद्ध अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों तथा डेंटल कॉलेजों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रमों, एनीमिया मुक्त भारत, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47