Advertisement

भाजयुमो सरगुजा ने मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निवास, “तपस्या” के सामने पूछा शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता पर सवाल

भाजयुमो सरगुजा ने मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निवास, “तपस्या” के सामने पूछा शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता पर सवाल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगते हुए आज प्रदेश आह्वाहन पर स्थानीय विधायक टी एस सिंह के निवास स्थान तपस्या जाकर शराब की सांकेतिक बोतल को भेंट कर शराबबंदी की विफलताओं और वादाखिलाफी पर सवाल पूछे। भाजयुमो के तय कार्यक्रम के अनुसार भाजयुमो कार्यकर्ता स्थानीय विधायक निवास के सामने “क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा” स्लोगन के साथ शराबबंदी सहित वादाखिलाफी का हिसाब मांगने पहुंचे
प्रदेश सरकार की असफलताओं, विफलताओं और वादाख़िलाफियों के कीर्तिमान के साथ ढाई वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी करके, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी, आवास, बाड़ी, पट्टा, बिजली बिल, संपत्ति कर, फ़ूड पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन जैसे सभी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है। भाजयुमो प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगती है। विशेष रूप से युवाओं से जुड़े विषयों ,महिलाओं की सुरक्षा और शराबबंदी को लेकर भाजयुमो ने सीधे जनता से संवाद किया और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और स्थानीय विधायकों के निवास जा कर उनसे सवाल किया है ,उन्हें जवाब देना ही होगा।सवाल छत्तीसगढ़ की जनता का हैं, सवाल युवाओं का हैं भाजयुमो सवाल तो पूछेगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्थानीय विधायक को अपनी विफलताओं पर जनता को जवाब देना होगा।

प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता,शानू कश्यप, चंदन शुक्ला, अकील मराबी, वीर सोनी, निशांत सिह, नितिन गुप्ता,हर्ष जायसवाल,धीरज सिंह,अनुराग शुक्ला, अनीश सिंह,श्रीधर केशरी, विनाल गुप्ता,दिव्यांशु केसरवानी,विवेक सिंह,गोलू यादव, अमोघ कश्यप,दीपक यादव,शुभम जायसवाल, रोहित सिंह,अभिनन्दन सिंह,विवेक सिंह सिकरवार,अभिनंदन सिहं,दिग्विजय सिहं,अमोघ कश्यप,रवि सोनी,सक्षम गुप्ता,मनीष दुबे,मयंक पाठक,प्रिसं कश्यप,अंश गोस्वामी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57