Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में किसानों को निःशुल्क मिलेगा बी-1, नक्शा और खसरा

कवर्धा : विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में किसानों को निःशुल्क मिलेगा बी-1, नक्शा और खसरा

कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में राजस्व के अलग से स्टॉल लगाने के निर्देश दिए

डिजिटलीकरण कार्य पूरा करने वाले पटवारियों को मिलेगा अभिनंदन पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ के तहत् भारत सरकार के दो प्रमुख योजना डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) और स्वामित्वा योजना जिले में संचालित है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर नागरिकों को कम्प्यूटराईजेशन और डिजिटाईजेशन ऑफ रिकार्ड के महत्व एवं लाभों के संबंध में जागरूक करें। पृथक से स्टॉल लगाकर अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन जैसे प्रकरणों का आवेदन ले। नक्शा, खसरा, बी-01 का निःशुल्क वितरण करें।
कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार ऐसे गांव जिनका भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने में 99 प्रतिशत या उससे अधिक सफलता प्राप्त कर लिया गया है ऐसे ग्राम, ग्राम पंचायत के पटवारी को संलग्न प्रारूप में अभिनंदन पत्र, प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाना है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के 1011 ग्राम/468 ग्राग पंचायतों को अभिनंदन पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है। सूची डीआईएलआरएमपी पोर्टल लिंक https:dilemp.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के तहसील, ग्राम पंचायत, ग्रामवार की सूचियों की जांच करने तथा राजस्व विभाग की ओर से अभिनंदन पत्र, प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नामांकित किया जाता है एवं हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। अपने तहसील के ग्रामों को चिन्हांकित करते हुए संलग्न अभिनंदन प्रमाण पत्र ग्लॉसी पेपर में कलर प्रिंट आऊट तैयार कर विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन के दौरान ग्रामवार वितरित किया जाना सुनिश्चित करें।
भारत सरकार के दो प्रमुख योजनाएं डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) और स्वामित्वा योजना को उद्देश्यों का स्थानीय स्तर पर कोटवार के माध्यम से ग्राम स्तर में मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। अभिनंदन पत्र, प्रमाण पत्र वितरण एवं कार्यक्रम के फोटो एंव विडियों क्लिपिंग को स्थानीय मीडिया में प्रकाशित कराते हुए एक प्रति इस कार्यालय, विभाग को उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में ग्रामीण जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57