Advertisement

शासकीय दृष्टि एवं श्रवणबाधितार्थ स्कूल तिफरा में प्रवेश 15 जुलाई तक

बिलासपुर 17 जून 2021समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु कक्षा 01 से 12 के लिए संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्च, माध्यमिक विद्यालय तिफरा जिला बिलासपुर (छ.ग.) पिन 495001 में शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 तक जारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विद्यालय प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण-पत्र (नगर निगम द्वारा या थाना द्वारा अभिप्रमाणित), जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित), आय प्रमाण-पत्र (अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित) या गरीबी रेखा प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित), चिकित्सा प्रमाण-पत्र (जिला चिकित्सा मण्डल द्वारा अभिप्रमाणित), पूर्व विद्यालय का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (विद्यालय प्रमुख द्वारा अभिप्रमाणित), पिछले कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति, फोटो रंगी पासपोर्ट 10 नग, बैंक पासबुक छायाप्रति यूडीआईडी कार्ड (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित) दस्तावेज सहित आवेदन किया जा सकता है।
दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित दिव्यांग विद्यार्थी, पालक द्वारा पंजीकृत डाक से भेजे गये आवेदन पत्र भी स्वीकार किये जायेंगे एवं संस्था के ई-मेल आईडी sup.blinddeafschool@gmail.com पर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक जानकारी के लिए शिक्षक श्री ए.पी. गौतम मो.नं. 8109707870 एवं शिक्षक श्री प्रदीप शर्मा मो.नं. 9993215363 पर संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57