Advertisement

नक्सली मुठभेड़ की होगी न्यायिक जांच अनुविभागीय अधिकारी केशकाल करेेंगें जांच

कोण्डागांव, 17 जून 2021न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी केशकाल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव को विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त नक्सल ऑप्स प्लान के मुताबिक डीआरजी कोण्डागांव के उप निरीक्षक यशवंत श्याम एवं उप निरीक्षक रामजी तारमे के नेतृत्व में थाना केशकाल से कुल 45 की संख्या में पुलिस दल नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु कोण्डागांव के थाना धनोरा एवं कांकेर सीमावर्ती क्षेत्र में 01 जून 2021 को रवाना किया गया था। सर्चिंग कार्यवाही के दौरान दोपहर 12.00 बजे जैसे ही पुलिस पार्टी ग्राम भण्डारपाल के पश्चिम दिशा (हाईट 830, हाईट 825) के मध्य के जंगल-पहाड़ी में पहुंची तो पूर्व से ही घात लगाकर बैठे सशस्त्र वर्दीधारी 20-25 माओवादी द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अपने पास रखे अत्याधुनिक स्वचलित अवैध हथियारों के द्वारा पुलिस पार्टी पर भारी फायरिंग प्रारंभ किया गया। जिससे तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर उन्हे आत्मसमर्पण करने कहा गया किन्तु माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर लगातार फायरिंग जारी रखी गयी। तब पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। इस मुठभेड़ के दौरान सूचना दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ग्राम तिमड़ी ओर से अतिरिक्त पुलिस दल लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस-नक्सली के मध्य दोनों ओर से करीबन 2 घंटे रूक-रूक कर फायरिंग चली अन्त में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का आड़ लेते हुए मौके से भाग निकले और घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से नक्सल वर्दी पहने हुए 01 महिला एवं 01 पुरूष (अज्ञात माओवादी) का शव बरामद हुआ । पुरूष माओवादी के शव के पास 7.62 एमएमएसएलआर रायफल बरामद हुआ। जिसमें 01 नग मैग्जीन लगा हुआ था जिसे निकालकर पृथक किया गया साथ ही उक्त मैग्जीन में 13 नग जिंदा राउण्ड भरा हुआ पाया गया। इसके अलावा मृत नक्सली के पास ही एक अन्य एसएलआर रायफल का मैग्जीन जिसमें 14 नग जिंदा राउण्ड भरा हुआ मिला। महिला माओवादी के शव के पास एक नग 303 रायफल पड़ा हुआ मिला। साथ ही घटना स्थल में 01 नग देशी मेड 303 रायफल, 01 नग 12 बोर देशी मेड रायफल, 01 नग 315 बोर देशी मेड रायफल, 13 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, 12 नग 303 रायफल का जिंदा कारतूस, एवं कुछ विस्फोटक सामग्री के साथ अत्यधिक मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री मौके से बरामद किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उक्त अज्ञात पुरूष माओवादी के शव की पहचान आसू कोरसा पिता बुधू उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी पदेड़ा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, छ0ग0 एवं अज्ञात महिला माओवादी के शव का पहचान अस्मिता निवासी भैरमगढ़ जिला-बीजापुर छ0ग0 के रूप में किया गया। इसके तहत थाना धनोरा क्षेत्र के भण्डारपाल एवं चेरबेडा के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरूष माओवादी सदस्य की मृत्यु के संबंध में द0प्र0सं0 1973 की धारा 176 के अन्तर्गत मजिस्ट्रियल जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी केशकाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले कोई भी व्यक्ति दिनांक 25 जून 2021 तक स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी केशकाल में प्रातः 11.00 बजे अपरान्ह 5.00 बजे तक उपस्थित होकर मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के उपरांत प्राप्त साक्ष्यों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57