Advertisement

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने ली नगरीय क्षेत्र के सीएमओ की बैठक

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ छत्तीसगढ़/कलेक्टर ने सभी सीएमओ को शहरी क्षेत्र मे शत प्रतिशत कोविड प्रोटोकाल का पालन करने एवं जिले में बारिस को देखते हुए पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

खरीदे गये गोबर का 40 प्रतिशत वर्मी कम्पोस्ट या सुपर कम्पोस्ट तैयार कर गोधन एप्प के माध्यम से विक्रय करना सुनिश्चित करे- कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह

सूरजपुर/17 जून 2021/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की उपस्थित में नगरीय क्षेत्र के सभी सीएमओ की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को शहरी क्षेत्र मे शत प्रतिशत कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने निर्देशित किया तथा जहां नहीं हो रहा है उन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत खरीदे गये गोबर का 40 प्रतिशत वर्मी कम्पोस्ट या सुपर कम्पोस्ट तैयार कर गोधन एप्प के माध्यम से विक्रय सुनिश्चित करने कहा तथा तैयार वर्मी कम्पोस्ट जो शेष बचा है उसे 3 दिन के अंदर विक्रय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने जल जनित रोग के उपचार हेतु शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो का अक्षरश पालन सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने संबंधित नगरीय क्षेत्रो मे सूरजपुर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतही स्त्रोत पर आधारित पेयजल योजनाओ के लिए जल उपचार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में करने के पश्चात क्लोरीन युक्त जल प्रदाय करने कहा। नलकूपो प आधारित पेजजल योजनाओ के लिए नलकूप स्त्रोत, सम्पवेल, उच्च स्तरीय टंकी एवं वितरण प्रणाली में अंतिम छोरो से पेयजल नमूना एकत्र कर उसकी एचटूएस कीट के माध्यम से जांच करने कहा। स्थल पर नलकूपो, हैण्डपंपो के माध्यम से जलप्रदाय होने पर जल स्त्रोतो का नमूना यदि दूषित पाया जाता है तो उसमे ब्लीचिंग पावडर का घोल या लिक्वीड सोडियम हाईपाक्लोराईट डालकर उसे जीवाणु रहित करने कहा। पेयजल की कोलीफार्म बैक्टीरिया के लिए टेस्ंिटग कोलीफार्म बैक्टीरिया यदि पेयजल में पाये जाते है तो उसकी सेम्पल लेकर जांच करने कहा है जिससे लोगो लोगो को शुद्ध पेयजल मिल सके।
उन्होने आगामी बारिस को देखते हुए नालियों की सफाई, दूषित जल वाले हैंडपंप का चिन्हांकन कर उसे रेड कलर से पेंट कर हैंडल निकालने के निर्देश दिए। उन्होने शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत सुनिश्ति करने कहा।

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने नगरी क्षेत्रो मे 19 जून से सीएमएचओ, सीएमओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में एक वैक्सीनेटर उपलब्ध कराकर जिन व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन नहीं लगा है उन्हे वैक्सीन लगाने कहा है। कलेक्टर ने जिले के समस्त नगरी क्षेत्र में पौनी पसारी योजना के निर्माणधीन कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कर हितग्राहियो का चयन कर यथाशीघ्र प्रारंभ करने कहा तथा शहरी क्षेत्र के सभी शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ को लक्ष्य अनुरुप लागू करने हेतु निर्देशित किया और शत प्रतिशत टैक्स वसूली करने कहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57