Advertisement

कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।

कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।

अम्बिकापुर/कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। राजीव भवन में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया और सलामी दी।महापुरुषो के छायाचित्र पर माल्यार्पण उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस की स्थापना फिरंगियों से लड़कर भर को आजाद कराने के लिए की गई थी। आज फिर परिस्थितियां वैसी ही है।हमारी लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाह बन गए है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता खतरे में है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने का काम हो रहा है। दक्षिणपंथियों की सरकार में धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता का ताना-बाना बिखर गया है, इसे फिर से पुनर्स्थापित करने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए 138 साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत् जारी है। इस अवसर पर मेयर डॉ अजय तिर्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,जगजीत मिंज,जगन्नाथ कुशवाहा,विनोद एक्का,दीपक मिश्रा, आशीष वर्मा,अनूप मेहता,रजनीश सिंह,अभिषेक शुक्ला,शानू मुखर्जी,दिलीप धर,अमित तिवारी,स्वर्णिम शुक्ला, विकास केशरी, विनोद त्रिपाठी, जमील खान,अविनाश कुमार,पंकज शुक्ला,संदीप सिन्हा, शकीला परवीन,अंशु गुप्ता, सुधांशु गुप्ता,नरेंद्र विश्वकर्मा, विकास शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47