Advertisement

कटघोरा : भाजयुमो ने शराबबंदी और बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन..

कोरबा/कटघोरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा में शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, एवं अन्य जनघोषणाओ में हुई वादाखिलाफी के विरोध में आज कटघोरा मंडल के कसनिया सक्तिकेन्द्र में वार्ड नम्बर 15 में युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगो से सवाल पूछे और विरोध प्रदर्शन किया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उक्त कार्यक्रम के वक्ता और भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिंटू अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेश की सरकार अपने हर वादों और घोषणाओं में विफल हो गयी है। ढाई साल पहले कांग्रेश ने जो झूठे वादा और संकल्प कर के सत्ता प्राप्त किया लेकिन सरकार बनने के बाद वह सभी वायदों को भूल गयी है। आज कटघोरा मंडल में कासनिया शक्ति केंद्र में डोर टू डोर जाकर लोगो से सरकार के वायदों के बारे में सवाल पूछे गए। सवाल के जवाब में लोगो ने भूपेश सरकार को खूब कोशा और जनता में सरकार के प्रति आक्रोश ,और बहुत नाराजगी नजर आ रही है। जनता से कुछ भी छुपा नही है जनता सब जानती है। ढाई साल बाद इनकी विदाई तय है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता -प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिन्टु अग्रवाल,मुख्य अतिथि – भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक गर्ग ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह जिला प्रशिक्षण प्रभारी अनुराग दुहलानी,भाजयुमो मंडल के तरफ से प्रदीप पटेल, तुषार साहू और वार्डवासी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05