Advertisement

बस्तर के किसान खाद की किल्लत से त्रस्त, बस्तर के जनप्रतिनिधि, सरकार खोखली न्याय योजना में मस्त–नवनीत चांद*

 

बस्तर के किसान खाद की किल्लत से त्रस्त, बस्तर के जनप्रतिनिधि, सरकार खोखली न्याय योजना में मस्त–नवनीत चांद*

खाद की किल्लत से किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” ने राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चांद, प्रदेशाध्यक्ष भरत कश्यप, बस्तर संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज,बस्तर संभागीय संयुक्त महासचिव शोभा गंगोत्री व प्रदेश संगठन मंत्री प्रशासन बस्तर संभाग प्रभारी नरेंद्र मिश्रा एवं बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेशाध्यक्ष मा०अमित जोगी जी के निर्देशन में विगत दिनों बस्तर के किसानों को खेत में बोआई के दौरान सरकारी लेम्सों में खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बाजार में कालाबाजारी जोरों पर है। जिसके चलते पार्टी द्वारा जांच कमेटी गठित कर जिले के खाद गोदामों का निरीक्षण किया गया तो यह पता चला कि इस वर्ष जिले के 1लाख 58हजार हेक्टियर जमीन पर खेती की जाती है, जिस पर खाद आपुर्ति का लक्ष्य 27हजार मेट्रिक टन से अधिक है। जिसके विरुद्ध खाद भंडारण मात्र 7हजार मेट्रिक टन है जो लक्ष्य के मुताबिक 27% है जबकि जिले में बोआई का प्रतिशत 60% प्रतिशत तक पहुंच चुका है। बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन देकर जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर के किसानों खाद की किल्लत से त्रस्त तो वहीं बस्तर के जनप्रतिनिधियों व राज्य सरकार खोखली न्याय योजना के प्रचार में व्यस्त हैं, यही कारण है कि केंद्रीय खाद वितरण प्रणाली हेतु बनाये गये नियमों का जिले के विपणन,लेम्स, निजी डिस्ट्रिब्यूटर व कृषि विभाग द्वारा उलंघन कर आज परियंत तक वर्ष 2020 में प्राप्त खाद भंडारण के वितरण रिपोर्ट को केंद्रीय सर्वर में आनलाईन समिट नहीं किए जाने से इस वर्ष किसानों को खाद की किल्लत की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व दोषी अधिकारी इस बड़ी गलती को छूपा एक दुसरे पर दोषारोपण करने में लगे हुए हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” महामहिम राज्यपाल व बस्तर कमिश्नर के समक्ष किसानों की समस्यायों के समाधान हेतु ध्यान आकर्षन कर व इस उत्पन्न समस्याओं के दोषियों विभागीय अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करती है। यदि समय उपरांत किसानों की समस्यायों का समाधान नहीं किया गया तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में 19जून को लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान निलाबर सेठिया, शोभा गंगोत्री, संगीता सरकार, अमित कश्यप, फाल्गनी मौर्य, मोहन मौर्य, बाबूलाल, धनसाय बघेल, अजय बघेल, परमानंद,राजू मौर्य,दीपक बिसाई,अमन बघेल,चुमन कश्यप, दीपक गोपाल,निलाम्बर भद्रे,भुजबल बघेल आदि उपस्थित थे।

बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट…….

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57