Advertisement

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मंत्रिगण कुशवाह व तोमर “जन आभार यात्रा” में हुए शामिल

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मंत्रिगण कुशवाह व तोमर “जन आभार यात्रा” में हुए शामिल

ऐतिहासिक संगीत नगरी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जन आभार यात्रा” जनता के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। “जन आभार यात्रा” के समापन स्थल सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पीब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“जन आभार यात्रा” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सामाजिक न्याय व दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। मार्ग में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47