Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा बैठक संम्पन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा बैठक संम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रगति के संबंध में सीएस कुमार अतिरिक्त सचिव भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय एवं राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़ द्वारा आज प्रातः 11ः15 बजे से वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। बेमेतरा जिलें से कलेक्टरेट के विसी कक्ष से अधिकारी जुड़े। बैठक में विभाग के अधिकारी सम्पूर्ण जानकारी सहित बैठक में उपस्थिति हुये। बैठक में अतिरिक्त सचिव भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय एवं राज्य प्रभारी सीएस कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के अधिकारियों के साथ शिविरों के संबंध में नियमित मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहें। बैठक में उन्होंने जिलें में आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड धारकों का ई-केवाईसी करने तथा उपखण्ड चिकित्सा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वे के माध्यम से केवाईसी पेंडिंग के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी योजनाओं की समीक्षा कर कार्य में गति लाने एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त सचिव ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, टीबी एवं सिकलसेल के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, केसीसी कार्ड, लैण्ड रिकार्ड को अपडेट किए जाने के साथ ही अन्य योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाये और कोई भी पात्र हितग्राही ना छूटे इसका विशेष रूप से ध्यान देवें। संकल्प यात्रा के अवसर पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का प्राथमिकता से हेल्थ चेकअप किया जाये कोई भी स्वास्थ्य से संबंधित चीज़ो में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना कमलेश मंडावी, सर्व सीईओ जनपद पंचायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47