Advertisement

विकसित राष्ट्र बनाने क़े सपने को पूरा कर रहें हैैं प्रधानमंत्री – ईश्वर साहू

विकसित राष्ट्र बनाने क़े सपने को पूरा कर रहें हैैं प्रधानमंत्री – ईश्वर साहू

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची साजा नगर

जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य

साजा – नगर पंचायत साजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा क़े अंतर्गत जयस्तम्भ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों ने अपनी समस्याओ मांगो क़े साथ शासन की योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टालों से प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा हैं। एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती हैैं, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। देश जब अपनी आजादी का 100 वीं वर्षगांठ मनायेगी तो विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा। विकसित भारत की संकल्पना के साथ यह यात्रा निकाली जा रही हैं, इसमें गरीब लोगों के लिए जितनी भी सेवाएं उपलब्ध हैैं जैसे कृषि, स्वास्थ्य, आधार सहित अन्य सेवाएं उनके द्वार तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा हैं। यह यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत में जायेगी जहां 17 प्रकार की विभागीय सेवाओं का स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी के साथ सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की। इस मौके पर विधायक ईश्वर साहू ने सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को बेहतर कार्य करते हुए इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जुड़कर लाभान्वित हो सकें। हमारी सरकार परिवार के सदस्य की तरह आपकी चिंता कम करने का प्रयास कर रही हैं। 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर चलना हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा कार्य. सदस्य मूलचंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।

जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे-स्वच्छ भारत मिशन,आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सकें।

इस अवसर पर सहा. संचालक नगरीय प्रशासन दुर्ग संभाग लोकेश्वर साहू, सीएमओ टीसी चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लु साहू, महामंत्री रोहित सिंह, बिसरु साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम जैन, विनोद शर्मा, राधे वर्मा, दुर्गा गोयल, नारद साहू, संतोष लारा यादव, नारद देवांगन, संजय सोनी, किसान सागरवंशी, धर्मेंद्र रजक, अरुण वर्मा, घना साहू, राहुल दुबे, सनत साहू, हेमंत निर्मलकर सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47