पीएलवी एवं सखी वन स्टॉप सेंटर ने किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू

पीएलवी एवं सखी वन स्टॉप सेंटर ने किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बेमेतरा – पीएलवी सोनिया राजपूत एवं पवन साहू ने सखी वन स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग की केस वर्कर श्रीमती सीमा यदु के साथ मिलकर महिला मानसिक रोगी को रेस्क्यू किया गया। साजा क्षेत्र में ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दिये जाने पर 27 वर्षीय महिला जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, के पास जाकर उससे मिलकर बात-चीत करने के उपरांत उसे रेस्क्यू कर जिला अस्पताल बेमेतरा में प्राथिमक उपचार हेतु लाया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

प्राथमिक उपचार में महिला प्रथम दृष्टया मानसिक रोगी होना दर्शित हुई। पीएलवी सुश्री सोनिया राजपूत एवं पवन कुमार साहू ने केस वर्कर श्रीमती सीमा यदु के साथ मिलकर उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय लाए और वहां से महिला मानसिक रोगी के परिजनों का पता तलाश नहीं मिलने के बाद उसे अग्रिम उचित चिकित्सकीय ईलाज हेतु मानसिक चिकित्सालय सेन्द्री बिलासपुर प्रेषित किये जाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा से रिफरल आदेश प्राप्त कर महिला मानसिक रोगी को सेन्द्री मानसिक चिकित्सालय प्रेषित किया गया।