Advertisement

रिमझिम बारिश में सोनगरा के किसानों के बीच पहुंचे कलेक्टर डॉ गौरव सिंह


गुणवत्ता युक्त फसलों का उत्पादन कर करें अच्छा ब्रांडिंग- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह।
गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/18 जून को आज रिमझिम बारिश में सोनगरा के कृषको के बीच पहुंच कर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न फसलों के उत्पादन के संबंध में चर्चा की तथा अच्छे लाभदायक फसलों का उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी किसानों से गुणवत्ता युक्त फसलों का उत्पादन कर अच्छा ब्रांडिंग करने कहा जिससे बड़ी कंपनियां आपके फसलों को खरीदेगी और अधिक आर्थिक लाभ होगा एवं आपका परिवार खुशहाल रहेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री सीएस पैकरा, तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, जनपद सीईओ प्रतापपुर मोहम्मद निजामुद्दीन, मनरेगा एपीओ श्री के एम पाठक, ग्रामीण विकास कृषि विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, समिति प्रबंधक तनवीर खान, पटवारी बसंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने सोनगरा में उपज हो रही ब्लैक राइस व जैविक खेती का सघन निरीक्षण किया जिसमे उन्होने मुख्य रुप से खेती में उत्पादन के साथ-साथ उसकी मार्केटिंग पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह व चन्द्र प्रकाश मिश्रा को उसकी मार्केटिंग को तलाशने निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियो को 5 गांव चिन्हांकन करने कहा एवं प्रत्येक घर का सर्वे कर उन्हे शासन की योजनाओ की जानकारी देते हुए गुणवत्ता युक्त फसल उत्पादन के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने प्रत्येक किसान को जैविक खाद का प्रयोग करते हुए वर्मी कम्पोस्ट को अपने फसलो मे लगाने कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर के द्वारा ग्राम पंचायत सोनगरा के पीपरपारा में ग्रामीण कृषको के बीच चैपाल लगाकर उनको शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओ की जानकारी दी। इसके साथ-साथ जिला पंचायत सीईओ ने कृषको को अधिक से अधिक जैविक खाद उपयोग करने को कहा। इसके पश्चात उन्होने कृषक श्री चेतनराम के यहां मल्टीलेयर फार्मिंग का निरीक्षण किया। उन्होने वरिष्ठ महिला जो काफी वृद्ध हो चुकी थी उनके पेंशन संबंधी जानकारी ली और संबंधित बैंक सखी को घर-घर पेंशन पहुंचाने का निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को गोधन को एक उद्यम के रुप में विकसित करने की बात कही। ताकि वहां काम कर रही महिला दीदीयों को कम से कम पांच हजार रुपये महीने की कमाई हो ऐसी कार्य योजना तैयार करने प्रोत्साहित किया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57