Advertisement

मौतों का आंकड़ा भी सिमटा : रिकवरी दर 98 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, 1.29 प्रतिशत पर पहुंचा

रायपुर 18 जून 2021छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। अभी प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर मात्र 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 98 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से होने वाली मौतें भी थम रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 76 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें कोमोरबिडिटी वाले 34 मरीज भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं।

प्रदेश के 25 जिलों में अभी संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत से लेकर 2.89 प्रतिशत के बीच है। केवल कोरबा में 3.03 प्रतिशत, गरियाबंद में 3.46 प्रतिशत और बीजापुर 4.59 प्रतिशत में ही संक्रमण की दर इससे अधिक है। कोरोना से होने वाली मौतें भी काफी कम हो गई हैं। प्रदेश भर में बीते सप्ताह के दौरान 11 जून को 15, 12 जून को 11, 13 जून को 6, 14 जून को 17, 15 जून को 8, 16 जून को 12 और 17 जून को केवल 7 मौतें हुई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 62 लाख 30 हजार 957 लोगों को टीके की पहली खुराक और 12 लाख दो हजार 802 नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। केंद्र सरकार से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए प्रदेश को कुल 83 लाख 28 हजार 070 टीके प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार की मांग पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीका निर्माता कंपनियों द्वारा अभी तक 12 लाख 51 हजार 420 टीकों की आपूर्ति की गई है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57